प्रिय मित्रों,
आज संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भा०ज०पा० के संगठन मंत्री श्री राम प्यारे पांडे जी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूँ! और उनसे जुड़ी हुयी यादें भी मेरी स्मृति पटल पर उभर आयीं हैं।
मैं उनसे मिलने के लिये दिल्ली गया था किंतु 10 मिनट के विलंब के कारण से मेरी मुलाकात नहीं हो सकी और वह अपने कार्यालय से जा चुके थे। तत्पश्चात उनके कार्यालय में करेले की बर्फी खायी थी जो कि मुझे आज तक याद हैं और वापस चला आया।
उनसे मेरी मुलाकात 29 जनवरी 2016 को मोतीझील प्रांगण, कानपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के अवसर पर हुई थी, जहां उनसे मेरा परिचय भा०ज०पा० कानपुर नगर के तत्कालीन महामंत्री श्री भूपेन्द्र त्रिपाठी जी ने कराया था।