भविष्य में हम सभी को एक नए तरह का संसार देखने को मिलेगा! जो आज हमारी विवशता है, भविष्य में शायद एक विकल्प के रूप में भी उपलब्ध होगा। वर्तमान में एक नई व्यवस्था का विकास होता जा रहा है और यह व्यवस्था भविष्य में भी उपलब्ध रह सकती है। अतः हम सभी को इसके साथ जीने की आदत डालना चाहिए। आवश्यक नहीं है कि सारी व्यवस्थाएं जो करोना काल का सामना करने के लिये उत्पन्न हुयी है , करोना काल के बाद में समाप्त हो जाएगी। हो सकता है यह एक विकल्प के रूप में सदैव हमारे सामने उपस्थित रहे।