Thursday, December 31, 2020

प्रत्येक मास की पूर्णिमा को काव्य गोष्ठी

विश्वभर के हिंदी काव्य प्रेमियों को सूचित किया जाता है कि मेरी काव्य गोष्ठी प्रत्येक मास की पूर्णिमा को सामान्यतया सायंकाल पाँच बजे संपन्न होती है किन्तु विशेष स्थितियों में यह गोष्ठी #मध्यान्ह दो बजे भी सम्पन्न हो सकती है।

अतः आप सभी की सहभागिता सादर आपेक्षित है।



Wednesday, December 30, 2020

पूर्णिमा- मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष (दिनांक 30 दिसम्बर 2020) सायंकाल 5 बजे (भारतीय समयानुसार) को गूगल मीट पर काव्य गोष्ठी आयोजित

आदरणीय श्री लक्ष्मीकांत पाण्डेय जी (शिक्षाविद् ) की अध्यक्षता एवं श्री विकास कुमार पाण्डेय, श्री आदित्य कटियार "अजीब" जी के संयुक्त संचालन एवं आदरणीय श्री जगदीश मित्तल जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम) तथा आदरणीय श्री अजय अंजाम जी (राष्ट्रीय कवि संगम- बुन्देलखण्ड) की सादर उपस्थिति में मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा (दिनांक 30 दिसम्बर 2020) के पावन अवसर पर सायंकाल 5 बजे (भारतीय समयानुसार) गूगल मीट पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ।

उपस्थित कवि एवं कवयित्री
प्रोo नीलू गुप्ता जी, कैलीफोर्निया, यूएसए
सुश्री शाश्वती हालदार जी, साइप्रस, यूरोप
डॉ मीनू पाराशर 'मानसी' जी, दोहा, कतर
सुश्री शालिनी गर्ग जी, दोहा, कतर
सुश्री शालिनी वर्मा जी, दोहा, कतर
श्री संदीप कोठारी जी, कुवैत
सुश्री सारिका फ्लोर जी, केन्या, अफ्रीका
डॉ ममता सैनी जी, तंज़ानिया, पूर्वी अफ्रीका
श्री मती इन्दु बरोट जी, लन्दन, यूनाइटेड किंगडम
श्रीमती लीना पेंढारकर जी, बेंगलुरू, कर्नाटक
श्री मती अपर्णा तिवारी जी, इंदौर, मध्य प्रदेश (वैकल्पिक संचालक)
श्री मती मधु वैष्णव "मान्या" जी, जोधपुर, राजस्थान (वैकल्पिक संचालक)
श्रीमती शीतल विजय भूतेश्वर जी, गोंदिया, महाराष्ट्र (वैकल्पिक संचालक)
श्री अभिषेक जैन जी, पथारिया, दमोह, मध्य प्रदेश
सुश्री अपर्णा दुबे जी, अनूपपुर, मध्य प्रदेश
श्रीमती कविता मुखर जी, जयपुर, राजस्थान
श्रीमती मधु भूतड़ा, जयपुर, राजस्थान
श्रीमती मंजू कट्टा "सजल" जी, मेडता सिटी, नागौर, राजस्थान
श्री हरिशंकर जोशी "मुनिराज" जी, वर्धा, महाराष्ट्र
डाॕ ममता सूद जी, कुरूक्षेत्र, हरियाणा
श्री मती अन्नपूर्णा मालवीय जी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
श्री सर्वेश उपाध्याय "सरस" जी, अम्बेडकर, नगर उत्तर प्रदेश (वैकल्पिक संचालक)
श्री कमलेश्वर ओझा जी, सिंगरौली, मध्य प्रदेश
कानपुर से
श्री अजीत राठौर "लुल्ल कानपुरी" जी (वैकल्पिक संचालक)
श्री रमेश मिश्र "आनन्द" जी
श्री मती प्रमिला पाण्डेय जी
डॉ कामायनी शर्मा


पूर्णिमा- मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष (दिनांक 30 दिसम्बर 2020) के पावन अवसर पर सायंकाल 5 बजे (भारतीय समयानुसार) को गूगल मीट पर आयोजित काव्य गोष्ठी में सम्मिलित होने के लिये आप सभी को धन्यवाद।



विकास पाण्डेय

Thursday, December 24, 2020

अटल नाम का सूरज न हो वह सुबह नही होने देंगे

भारत सरकार के पूर्व माननीय प्रधानमंत्री, युग निर्माता, युग पुरुष, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन 25 दिसम्बर 2015 के अवसर पर  लिखी गयी अपनी छोटी सी कविता के माध्यम से उन्हें उनकी जयंती के अवसर पर स्मरण करके सम्मान देना चाहूँगा।


बन गये रत्न भारत के तुम
ज्योतिपुंज आरती के तुम


तुम्हारे विचारों की कोमल लताये
हैं सर्वत्र लटक रही
अपने प्याारे अटल के लिये
मानवता है तडप रही


क्यों अपनों से
तुमने मुँह मोड लिया
अपने सपनों की नौका को
क्यों मझधार में छोड दिया


राजनीति के गलियारों को
तुमने ऐसे छोड दिया
जैसे प्राणों ने जीवन से
अपना नाता तोड लिया


बन तपस्वी, बन वनवासी
एकान्तवास के अभिलाषी
मानवता के देवदूत
भारत माँ के सपूत


अटल नाम का सूरज न हो
वह सुबह नही होने देंगे
लाखों आँधी तूफान आये
तुम्हारे आभा मण्डल की
चमक नही खोने देंगे


आने वाले युगों-युगों तक
तुम्हें पुकारा जायेगा
भारत भूमि का कण-कण
अटल-अटल दुहरायेगा


विकास पाण्डेय

Saturday, December 12, 2020

पूर्णिमा- मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष काव्य गोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित

पूर्णिमा- मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष (दिनांक 30 दिसम्बर 2020) के पावन अवसर पर सायंकाल 5 बजे (भारतीय समयानुसार) गूगल मीट पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।


इस गोष्ठी में यूरोप एवं अफ्रीका महाद्वीप, अरब प्रायद्वीप के साथ-साथ भारत के कई राज्यों के विभिन्न स्थानों से कवि एवं कवयित्रियाँ भाग लेंगे।


गोष्ठी का समय स्थान एवं देश के अनुसार:-

कैल्गेरी- कनाडा (4:30AM),
वाशिंगटन डीसी- यूएसए (6:30AM),
दोहा- कतर (2:30PM),
नैरोबी- केन्या (2:30),
लंदन- यूनाइटेड किंगडम (11:30AM),
मास्को- रूस (2:30PM),
कोलंबो- श्रीलंका (5:00PM),
सिडनी- ऑस्ट्रेलिया (10:30PM),
टोक्यो- जापान (8:30PM),
बैंकॉक- थाईलैंड (6:30PM),
निकोसिया- साइप्रस (1:30PM), 
पोर्ट लुइस- मॉरीशस (3:30PM),
सुवा- फिजी (11:30PM)
मस्कट- ओमान, दुबई एवं अबू धाबी- यूएई (3:30 PM)



गूगल मीट का लिंक 30 दिसम्बर 2020 को प्रातःकाल 8 बजे (भारतीय समयानुसार) प्रेषित किया जाएगा।

Monday, November 30, 2020

30 नवम्बर 2020 को दोपहर 2:00 बजे कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गूगल मीट पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

आदरणीय श्री श्याम सुन्दर निगम जी की अध्यक्षता एवं श्री विकास कुमार पाण्डेय, श्री आदित्य कटियार "अजीब" जी के संयुक्त संचालन में आज दिनांक 30 नवम्बर 2020 को दोपहर 2:00 बजे कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गूगल मीट पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ।



आमंत्रित कवियों एवं कवयित्रियों में श्री सुरेश अवस्थी जी (अंतरराष्ट्रीय कवि- हास्य- व्यंग), श्रीमती लीना पेंढारकर, (बेंगलुरू, कर्नाटक), श्री मती कविता बाना जी (हापुड, उत्तर प्रदेश), श्री मती अन्नपूर्णा मालवीय जी (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश), श्री मती अपर्णा तिवारी जी (इंदौर, मध्य प्रदेश), श्री अभिषेक जैन जी (पथारिया, दमोह, मध्य प्रदेश), श्री मती मधु वैष्णव "मान्या" जी (जोधपुर, राजस्थान), श्रीमती कविता मुखर जी (जयपुर, राजस्थान), श्री हरिशंकर जोशी "मुनिराज" जी (वर्धा, महाराष्ट्र) एवं कानपुर से श्री अजीत राठौर "लुल्ल कानपुरी" जी, श्री मती प्रमिला पाण्डेय जी थे।



साइप्रस, यूरोप से सुश्री शाश्वती हालदार जी अपने किसी मित्र के दुर्घटना के कारण चोट लगने कारण काव्य गोष्ठी में सम्मिलित नहीं हो सकी।

Monday, November 16, 2020

पुष्प वर्षा

जब मैंने अपने पैतृक ग्राम में दीपक जलाया तो मुझे ऐसी अनुभूति हुई जैसे मुझ पर पुष्प वर्षा हो रही है और मेरी सन्तान एवं मेरे अनुज की सन्तान उस पुष्प वर्षा का आनन्द ले रहे है।

Tuesday, November 3, 2020

करवा चौथ

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनायें।

Tuesday, October 27, 2020

दीर्घजीवी

महामारी का यह समय अभिशाप ही नहीं वरदान भी है। यह समय हमारी प्राचीनकाल की महान परम्पराओं में महामारी से लडने की व्यवस्थाओं की ओर हमारा ध्यान ले जाती है। इनमें से कुछ व्यवस्थायें यदि महामारी काल के बाद भी जीवन में बनायें रखी गयी तो निश्चय ही हमें दीर्घजीवी होने में सहायक होगी।

मैं मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग एवं सामूहिक भोज से बचने का प्रयत्न बनाये रखूँगा।

अनुकरणीय

मेरे लिए मास्क का प्रयोग गौरव एवं सम्मान का विषय है क्योंकि मेरा मास्क मेरी पारिवारिक एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

मैं मास्क लगाकर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वाहन करता हूँ।

मेरा प्रयत्न है कि मेरा जीवन दूसरों के लिये अनुकरणीय हो।

Wednesday, October 21, 2020

काव्य गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

आदरणीया वरिष्ठ कवयित्री श्री मती प्रमिला पाण्डेय जी की अध्यक्षता एवं श्री विकास कुमार पाण्डेय के संचालन में 21 अक्टूबर 2020, दिन- बुधवार सायंकाल 5 बजे गूगल मीट पर एक गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ।

कवयित्री सुश्री एकता भारती जी (पीलीभीत) ने रसमयी वाणी से मधुर काव्यपाठ करके सभी का मन मोह लिया।

संचालक के विशेष विनम्र आग्रह पर हास्य व्यंग के प्रतिष्ठित कवि श्री कमलेश द्विवेदी जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस क्रम को आगे बढ़ाते हुये श्री सर्वेश उपाध्याय "सरस" जी (फैजाबाद), श्रीमती शीतल विजय भूतेश्वर जी (गोंदिया, महाराष्ट्र) का मनभावन काव्यपाठ हुआ।
कानपुर से श्री अजीत राठौर "लुल्ल कानपुरी" जी, श्री मती सन्तोषी दीक्षित जी, श्री रमेश मिश्र "आनन्द" जी, श्री आदित्य कटियार "अजीब" जी ने अपनी- अपनी रचनायें प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Monday, October 19, 2020

अमौली (जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र, जिला- फतेहपुर, उत्तर प्रदेश) में स्थित गुल्ली चाट भण्डार

19- 10- 2020 की दोपहर में अमौली (जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र, जिला- फतेहपुर, उत्तर प्रदेश) में स्थित गुल्ली चाट भण्डार के सामने से निकलना हुआ, किन्तु वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये आगे बढ़ गया।

मंगल कामना

19- 10- 2020 को सायंकाल 6 :15 के लगभग माँ कुष्मांडा देवी के द्वार पर अपने, अपने परिवार, शुभचिंतकों एवं समर्पितों के लिये प्रार्थना करने के साथ- साथ उत्तर प्रदेश शासन के माननीय उप- मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के स्वस्थ की मंगल कामना की।

किसी के बारे में व्यक्तिगत विचार

मैं किसी के भी बारे में व्यक्तिगत विचार देने से बचता हूं क्योंकि किसी से 5- 10 मिनट आधा घंटा, एक घंटा या फिर दो-तीन घंटे मिले हैं तो इतनी देर में किसी व्यक्ति को कितना जान सकते हैं? क्या हमें अधिकार है कि किसी के बारे में व्यक्तिगत विचार दें और यदि सूचनायें दूसरों से प्राप्त की गयी हैं तो उसकी विश्वसनीयता का आकलन कैसे किया जाये? मेरे विचार से किसी के बारे में विचार देने के लिये कम से कम 8- 12 घण्टे प्रतिदिन 10- 15 वर्ष साथ रहना आवश्यक हैं।

Friday, October 16, 2020

21 अक्टूबर 2020 दिन बुधवार को सायंकाल 5 बजे गूगल मीट पर एक गोष्ठी का आयोजन

आदरणीया वरिष्ठ कवयित्री श्री मती प्रमिला पाण्डेय जी की अध्यक्षता एवं श्री विकास कुमार पाण्डेय के संचालन में 21 अक्टूबर 2020 दिन बुधवार को सायंकाल 5 बजे गूगल मीट पर एक गोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

आमंत्रित कवि एवं कवयित्री

सुश्री एकता भारती जी, पीलीभीत

श्री सर्वेश उपाध्याय जी, फैजाबाद

श्रीमती शीतल विजय भूतेश्वर जी, गोंदिया महाराष्ट्र 

कानपुर से

श्री अजीत राठौर "लुल्ल कानपुरी" जी

श्री मती सन्तोषी दीक्षित जी

श्री रमेश मिश्र "आनन्द" जी

श्री आदित्य कटियार जी "अजीब"

श्री राजीव मिश्र जी

गूगल मीट का लिंक 21 अक्टूबर 2020 को प्रातःकाल 8 बजे प्रेषित किया जाएगा।

Friday, September 25, 2020

श्रीमान मनोज जी भाई साहब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह- प्रान्त प्रचारक (अवध) श्रीमान मनोज जी भाई साहब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।







Wednesday, September 23, 2020

Some important cases on Office of Profit

1-


Satrucharla Shekhar Raju Vs Vyricherla Pradeep Kumar Dev

AIR 1992 SC 1959


2-



S S Inamdar Vs A S Andanappa

(1971) 3 SCC 870




3-



Ravanna Subanna Vs G S Kagg Resappa

AIR 1954 SC 653




4-

K B Pohmaray Vs Shankar Rao

AIR 1975 SC 575




5-


Abdul Saquur Vs Rishal Chandra 

AIR 1958 SC 52



6-



Jaya Bachchan Vs Union of India

AIR 2006 SC 2119

Saturday, September 19, 2020

ग्वाला एवं द्वारिकाधीश

एक ही व्यक्ति के दो रूप है ग्वाला एवं द्वारिकाधीश। समय के साथ प्रतिबद्धता एवं प्राथमिकताएं बदल जाती है।


विकास पाण्डेय

Saturday, September 12, 2020

संसार, साहित्य एवं अध्यात्म

जय श्री कृष्ण!


संसार, साहित्य एवं अध्यात्म में संतुलन बना कर रखने से जीवन सेनिराशा दूर रहती है! सकारात्मकता का प्रवाह बना रहता है जो हमें आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करते है।

जय श्री राधे!


विकास पाण्डेय

Wednesday, August 26, 2020

राधा अष्टमी

राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें!



विकास पाण्डेय

Tuesday, August 25, 2020

शुभचिंतकों एवं समर्पितों की आरती

जब मेरे शुभचिंतकों एवं समर्पितों की आरती उतारी जाती हैं, तो मुझे बहुत प्रसन्नता होती हैं।



विकास पाण्डेय

धर्मसंकट से मुक्त

कभी- कभी किसी से प्राप्त अप्रिय एवं अनापेक्षित व्यवहार से हमें कुछ धर्मसंकट से मुक्त होकर व्यवहार करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। वैसे भी चिन्तन मात्र शुभचिंतकों एवं समर्पित लोगों तक ही केन्द्रित रखकर जीवन का आनन्द लेना चाहिये।




विकास पाण्डेय

Saturday, August 22, 2020

शुभकामनाएं एवं बधाईयां

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां!


विकास पाण्डेय

मेरे प्रति समर्पित

श्री गणेश पूजन के पावन अवसर पर श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि मेरे शुभचिन्तकों एवं मेरे प्रति समर्पित लोगों को सुख, आनन्द, वैभव तथा यश से परिपूर्ण रखें!



विकास पाण्डेय

Friday, August 21, 2020

स्नेह एवं समर्पण

अनासक्त भाव से जीवन का आनन्द लेते हुये आगे बढ़ता रहता हूँ!

स्नेह एवं समर्पण के बंधन से बंधे हुये लोगों के प्रति दायित्व के निर्वाहन से प्रसन्नता की प्राप्ति करता रहता हूँ।

विकास पाण्डेय

शाश्वत् यश

जीवन में जब उद्देश्य बड़े हो तो छोटी-छोटी बातों को भुलाकर आगे बढ़ चाहिये!


मेरा उद्देश्य स्वयं के लिये एवं स्वयं से जुड़े व्यक्तियों के लिये तथा मेरे प्रति स्नेह रखने वालों के लिये शाश्वत् यश की प्राप्ति है।




विकास पाण्डेय

Saturday, August 15, 2020

अटल नाम का सूरज न हो वह सुबह नही होने देंगे

भारत सरकार के पूर्व माननीय प्रधानमंत्री, युग निर्माता, युग पुरुष, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन 25 दिसम्बर 2015 के अवसर पर  लिखी गयी अपनी छोटी सी कविता के माध्यम से उन्हें उनकी द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर स्मरण करके सम्मान देना चाहूँगा।

 बन गये रत्न भारत के तुम
 ज्योतिपुंज आरती के तुम

 तुम्हारे विचारों की कोमल लताये
 हैं सर्वत्र लटक रही
 अपने प्याारे अटल के लिये
 मानवता है तडप रही

 क्यों अपनों से
 तुमने मुँह मोड लिया
 अपने सपनों की नौका को
 क्यों मझधार में छोड दिया

 राजनीति के गलियारों को
 तुमने ऐसे छोड दिया
 जैसे प्राणों ने जीवन से
 अपना नाता तोड लिया

 बन तपस्वी, बन वनवासी
 एकान्तवास के अभिलाषी

 मानवता के देवदूत
 भारत माँ के सपूत

 अटल नाम का सूरज न हो
 वह सुबह नही होने देंगे
 लाखों आँधी तूफान आये
 तुम्हारे आभा मण्डल की
 चमक नही खोने देंगे

 आने वाले युगों-युगों तक
 तुम्हें पुकारा जायेगा
 भारत भूमि का कण-कण
 अटल-अटल दुहरायेगा

 विकास पाण्डेय

मेरे शुभचिंतक

मेरे चिंतन का केंद्र बिंदु मेरे आलोचक नहीं, मेरे शुभचिंतक हैं। ईश्वर मेरे शुभचिन्तकों पर सदैव कृपा दृष्टि बनाये रखें। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वो जहाँ भी रहें - सुखी व प्रसन्न रहें, जीवन का आनन्द लेते रहें। उनका विश्वास मुझ पर सदा बना रहे और मैं उनकी आशाओं पर खरा उतर सकूँ!



विकास पाण्डेय

Tuesday, August 11, 2020

विदेश- सुवा (फिजी)

विदेशों में संस्कृति के माध्यम से भारत के राजनयिक सम्बन्धों को मजबूत करने वाली संस्था इंडियन कांउसिल फॉर कल्चरल रिलेशन के इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन, सुवा (फिजी) के ट्विटर प्रोफाइल के द्वारा ट्विटर पर मेरे जनसम्पर्क प्रोफाइल को फालो किया जाना मेरे लिये गौरव एवं सम्मान का विषय है।



विकास पाण्डेय

Friday, August 7, 2020

विदेश नीति का अध्ययन

विदेश नीति का अध्ययन विश्वविद्यालय की शिक्षा के पूर्व से ही मेरे लिये जिज्ञासा का विषय रहे है।


भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव श्री संजय भट्टाचार्य जी के द्वारा उनकी एक ट्वीट को ट्विटर पर मेरे जनसम्पर्क प्रोफाइल पर कमेंट के साथ रिट्वीट किये जाने पर सचिव श्री संजय भट्टाचार्य जी के द्वारा किया गया लाईक मेरे लिये सम्मान का विषय है।
1/3

भारत के यूगांडा स्थित दूतावास के ट्विटर प्रोफाइल की एक ट्वीट को ट्विटर पर मेरे जनसम्पर्क प्रोफाइल पर कमेंट के साथ किये गये रिट्वीट को भारत के युगांडा स्थित दूतावास के ट्वीटर प्रोफाइल पर रिट्वीट किये जाने पर प्रसन्नता की अनुभूति हुयी।
2/3

इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन, उजबेकिस्तान के ट्विटर प्रोफाइल की एक ट्वीट को ट्विटर पर मेरे जनसम्पर्क प्रोफाइल पर कमेंट के साथ किये गये रिट्वीट को इंडियन कांउसिल फॉर कल्चरल रिलेशन, उजबेकिस्तान के प्रोफाइल पर रिट्वीट किया जाना अच्छा लगा।
3/3

Wednesday, July 29, 2020

जेन्डर अवेयरनेस पर विचार - वी० सी०

आज वी० सी० के माध्यम से बांबे उच्च न्यायालय के पूर्व माननीय न्यायमूर्ति श्री एम० यस० शाह जी, बांबे उच्च न्यायालय की पूर्व माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती रोशन दलवी जी, बांबे उच्च न्यायालय की पूर्व माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती शालिनी फंसल्कर जोशी जी एवं महाराष्ट्र नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी के उप- कुलपति प्रोo दिलीप उके जी के जेन्डर अवेयरनेस पर विचार सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।



वी० के० पाण्डेय

Monday, July 27, 2020

विवशता एक विकल्प

भविष्य में हम सभी को एक नए तरह का संसार देखने को मिलेगा! जो आज हमारी विवशता है, भविष्य में शायद एक विकल्प के रूप में भी उपलब्ध होगा। वर्तमान में एक नई व्यवस्था का विकास होता जा रहा है और यह व्यवस्था भविष्य में भी उपलब्ध रह सकती है। अतः हम सभी को इसके साथ जीने की आदत डालना चाहिए। आवश्यक नहीं है कि सारी व्यवस्थाएं जो करोना काल का सामना करने के लिये उत्पन्न हुयी है , करोना काल के बाद में समाप्त हो जाएगी। हो सकता है यह एक विकल्प के रूप में सदैव हमारे सामने उपस्थित रहे।

Sunday, July 26, 2020

दल- बदल विधि के बारे में श्री सत्यसत्य पाल जैन जी

आज वी. सी. के माध्यम से दल- बदल विधि के बारे में श्री सत्यसत्य पाल जैन जी (पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के Additional Solicitor General तथा पूर्व सांसद- चन्डीगढ लोक सभा क्षेत्र) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ!


वी० के० पाण्डेय



Thursday, July 23, 2020

उत्तराधिकार

जब मैं अपनी आने वाली पीढियों को मेरे विधिक, साहित्यिक, राजनैतिक चिंतन को उत्तराधिकार में प्राप्त करने की कल्पना करता हूँ तो मेरे मन कार्य करने की प्रेरणा एवं उत्साह से भर जाता है।

Wednesday, July 22, 2020

जयंती- चन्द्रशेखर आजाद

अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आजाद जी को उनकी जयंती के अवसर पर इन शब्दों के साथ स्मरण करते हैं-


मुक्त धरा है मुक्त गगन है
मुक्त है अपना दाना पानी
अंत हुआ गोरों का शासन
बन्द हुआ है कालापानी
नहीं रहा अब मनमानापन
भाग गये हैं अभिमानी
खुलकर उड़ते आज परिंदे
टूट गए हैं जाल ब्रितानी।


किया जिन्होंने जीवन अर्पित
उनको हैं ये शब्द समर्पित

Tuesday, July 21, 2020

समानता एवं श्रेष्ठता

जीवन में दुख का कारण समानता एवं श्रेष्ठता है। जो व्यक्ति समानता एवं श्रेष्ठता के भाव से मुक्त है , वह सदैव प्रसन्न रहता है। स्मरण रखना चाहिए कि ईश्वर दो व्यक्तियों को एक समान नहीं बनाता!

Saturday, July 18, 2020

अमर शहीद मंगल पाण्डेय जी को उनकी जयंती के अवसर पर इन शब्दों के साथ स्मरण

1857 की क्रान्ति के अग्रदूत एवं महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय जी को उनकी जयंती के अवसर पर इन शब्दों के साथ स्मरण करते हैं-


मुक्त धरा है मुक्त गगन है
मुक्त है अपना दाना पानी
अंत हुआ गोरों का शासन
बन्द हुआ है कालापानी
नहीं रहा अब मनमानापन
भाग गये हैं अभिमानी
खुलकर उड़ते आज परिंदे
टूट गए हैं जाल ब्रितानी।

किया जिन्होंने जीवन अर्पित
उनको हैं ये शब्द समर्पित

Wednesday, July 15, 2020

श्री राम प्यारे पांडे जी की पुण्यतिथि

प्रिय मित्रों,

आज संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भा०ज०पा० के संगठन मंत्री श्री राम प्यारे पांडे जी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूँ! और उनसे जुड़ी हुयी यादें भी मेरी स्मृति पटल पर उभर आयीं हैं।

मैं उनसे मिलने के लिये दिल्ली गया था किंतु 10 मिनट के विलंब के कारण से मेरी मुलाकात नहीं हो सकी और वह अपने कार्यालय से जा चुके थे। तत्पश्चात उनके कार्यालय में करेले की बर्फी खायी थी जो कि मुझे आज तक याद हैं और वापस चला आया।

उनसे मेरी मुलाकात 29 जनवरी 2016 को मोतीझील प्रांगण, कानपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के अवसर पर हुई थी, जहां उनसे मेरा परिचय भा०ज०पा० कानपुर नगर के तत्कालीन महामंत्री श्री भूपेन्द्र त्रिपाठी जी ने कराया था।

Sunday, July 5, 2020

अस्तित्व की रक्षा

वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार हमारे चिंतन का केंद्र बिंदु व्यक्तित्व का विस्तार नहीं, अस्तित्व की रक्षा होना चाहिए और यदि हम व्यक्तित्व का विस्तार करना भी चाहते हैं तो उसके लिए अमूर्त मार्ग का प्रयोग करना चाहिये!

विकास पाण्डेय

Friday, July 3, 2020

आशाओं का दीपक हूँ मैं,

न जाने कितनी आशाओं का दीपक हूँ मैं, इसीलिये घर के अन्दर रह कर स्वयं को सुरक्षित रखता हूँ। विकास पाण्डेय

Monday, June 22, 2020

शतरंज की बिसात

भारत चीन सीमा विवाद के कारण आज दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, पूर्व एशिया, मध्य पूर्व एशिया, अरब प्रायद्वीप से लेकर आस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका तक शतरंज की बिसात बिछी हुयी है!



हम सभी भारतीयों का नैतिक दायित्व है कि अपने देश का साथ दे एवं सेना तथा सरकार के मनोबल को ऊँचा रखे!



जय हिन्द!

Saturday, June 6, 2020

उजास

साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था उजास के स्थापना दिवस के अवसर पर उजास को समर्पित मेरे दो मुक्तक




साहित्य का रास है
कवित्व का विकास है
आभा के हृदय के पुष्प
उजास का प्रयास है


शब्दों से बहती झीलें
कविताओं के पुष्प खिले
आभा संग उजास से
कानपुर को रत्न मिले



विकास पाण्डेय

Wednesday, May 20, 2020

सम्बन्धों की परिभाषा

सम्बन्धों की कोई निश्चित परिभाषा नहीं होती हैं, ये आत्मीय एवं अलौकिक भी हो सकते हैं जिनकी प्रामाणिकता संसार सिद्ध नहीं कर सकता। सम्बन्धों का निवास स्थल भावनाओं का महासागर होता हैं।



विकास पाण्डेय

Tuesday, March 17, 2020

एलआईसी हाउसिंग सोसायटी के पंचवटी पार्क में होली मिलन

15 मार्च 2020 को शारदा नगर स्थित
एलआईसी हाउसिंग सोसायटी के
पंचवटी पार्क में होली मिलन का
आयोजन किया गया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को
मेरी काव्य विधा एवं काव्य कौशल
का परिचय प्राप्त हुआ!

Tuesday, February 11, 2020

माननीय अमित शाह जी पर हमें पूर्ण विश्वास हैं।

माना कि दिल्ली चुनाव के परिणामों का आकलन करने की आवश्यकता है। किंतु इसमें इस बात का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है कि दिल्ली के चुनाव परिणाम भाजपा की कमियों के स्थान पर कुछ समीकरणों का परिणाम हैं। यह परिणाम कहीं न कहीं कुछ राजनैतिक समीकरणों की ही देन है। चिन्तन करिये किन्तु चिन्तित मत होइये! माननीय अमित शाह जी पर हमें पूर्ण विश्वास हैं।

Saturday, January 25, 2020

चित्रकूट धाम यात्रा- 2020

24 जनवरी 2020 को अमावस्या के शुभ अवसर पर रामघाट में स्नान एवं कामतगिरी परिक्रमा करने के पश्चात पाल-टी स्टॉल, नौबस्ता, कानपुर एवं उनके सहयोगियों के द्वारा यादव धर्मशाला (रामघाट- प्रथम मुखारविन्द मार्ग), चित्रकूट में आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया! 


चित्रकूट धाम यात्रा- 2020

Sunday, January 19, 2020

माघ मास, नवमी, कृष्ण पक्ष योग आया

माघ मास, नवमी, कृष्ण पक्ष योग आया,
दो हजार पैतीस विक्रम संवत की छाया।
जब स्वाति विचरण कर रही नक्षत्रलोक,
चातक जातक बन धरा पर जन्म पाया।

माघ की दोपहर सूर्य की सरल आंच,
निरखी विद्वान रहे, जन्म लग्न बाच।
निरखी में पुष्प बरसे, सरहन देव हरषे,
मामा मामी आँगन, रहे हैं मोर नाच।

Saturday, January 18, 2020

आप मेरी रचना को ध्यान से नहीं सुन रहे हैं

जब मैं मंचों से सुनता हूं कि आप मेरी रचना को ध्यान से नहीं सुन रहे हैं, आप मुझ पर ध्यान नहीं दे रहे तो मुझे बड़ा कष्ट होता है क्योंकि मुझे लगता है कि आपकी रचना सुनने लायक है तो निश्चय ही श्रोता ध्यान से सुन लेंगे अन्यथा नहीं सुनेंगे और यह कह कर के लोग कही न कही अपनी दयनीय स्थिति को दिखा देते है।

Tuesday, January 14, 2020

मेरी भेंट मेरे साहित्यिक गुरु आदरणीय श्री कमलेश द्विवेदी जी से

आज मुझे बहुत हर्ष का अनुभव हुआ, जब राम जानकी वाटिका गेस्ट हाऊस, कानपुर में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम के अवसर पर मेरी भेंट मेरे साहित्यिक गुरु आदरणीय श्री कमलेश द्विवेदी जी से हुयी और इस भेंट में मेरी उनसे काफी आत्मीय चर्चा हुयी।


वर्ष 2003- 2004 के उन पलों की भी मैंने उनसे चर्चा की, जब मैंने पहली बार उनकी कविताओं को जिला अधिवक्ता संघ, इलाहाबाद के द्वारा इलाहाबाद जिला न्यायालय के परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन में सुना था।